10 साल की भारतीय मूल की बच्ची ने 6 भाषाओं में रिकार्ड किया एल्बम
- - Advertisement - -
महज दस साल की भारतीय मूल की बच्ची ने 6 भाषाओं में अपना पहला एल्बम रिकार्ड किया है। इस एल्बम को गाने वाली बच्ची का नाम तियरा थनकम अब्राहम है। उसने इस एल्बम को इंग्लिश, स्पैनिश, इटैलियन, जर्मन, लैटिन और फ्रेंच भाषा में गाया है। इस एल्बम को ‘विंटर नाइटएंगल’ नाम दिया गया है। बता दें कि इस एल्बम को लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय मूल की तियरा फिलहाल अमेरिका में रह रही हैं।
7 साल की उम्र में कॉलेज जाना किया था शुरू
बताया जाता है कि तियरा जब सात साल की थी तभी से उसने कॉलेज जाना शुरू कर दिया था। तियरा ‘जीनियस चाइल्ड’ लाइफटाइम रियलिटी शो के प्रतिभागी रहे तनिष्क अब्राहम की छोटी बहन है। तियरा और तनिष्क केरला से गए परिवार के दूसरी पीढ़ी के बच्चे हैं। इनके ग्रैंड पैरेंट्स बचपन में ही केरल से अमेरिका चले गए थे।
तियरा कैलिफोर्निया के अमेरिकन रिवर कॉलेज में पढ़ती है। यहीं से उसके भाई ने 2015 में ग्रेजुएशन किया था। स्कूलिंग के बाद उसके प्लान बड़े हैं। तियरा ने कहा, ”बड़ी होकर मैं सोप्रानो ओपेरा क्लासिकल सिंगर बनना चाहती हूं।”
अगली स्लाइड में देखिए तियरा के परिवार को
- - Advertisement - -