एचआईवी संक्रमित हैं देश के 21 लाख लोग-
एचआईवी संक्रमण दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है, जिसका असर देश में भी देखा जा रहा है। वर्तमान में देश में 21 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं। इन आंकड़ों की पुष्टि स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नायक ने सोमवार को राज्यसभा में बताते हुए की। एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 21 लाख लोग एचआईवी संक्रमण के साथ जी रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2015 में 86,000 एचआईवी संक्रमण के नए मामले होने का अनुमान है जो वर्ष 2000 के मुकाबले 66 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
2007 के बाद से आई गिरावट-
वैसे एचआईवी संक्रमण में गिरावट देखने को मिली है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नायक के अनुसार भले ही 21 लाख से भी ज्यादा लोग एचआईवी संक्रमित हों, लेकिन वर्ष 2007 के बाद से संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट-
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर व्यस्कों में एचआईवी की मौजूदगी में निरंतर गिरावट आई है। जो वर्ष 2001-2003 के0.38 प्रतिशत के उच्च स्तर से घटकर वर्ष 2007 में 0.34 प्रतिशत और 2015 में0.26 प्रतिशत रह गया।
|