23 लाख सैनिक हैं, 10 लाख रह जाएंगे, फिर भी बढ़ेगी चीनी ताकत
चीन के पास इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य क्षमता है। मगर अब वह अपनी सेना में भारी कटौती करने जा रहा है। अभी चीन के पास 23 लाख सैनिक हैं, मगर इस संख्या में कटौती कर इसे 10 लाख करने जा रहा है। यह चीनी सेना के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कटौती है।
- - Advertisement - -
चीनी सेना के आधिकारिक अखबार ‘PLA डेली’ के अनुसार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना और मिसाइल बल समेत अन्य सेवाओं की संख्या बढ़ाएगा। PLA के चीनी सोशल साइट ‘वीचैट’ अकाउंट जुन झेंगपिंग स्टूडियो पर सेना में ढांचागत सुधार को लेकर प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि सुधार के बाद विशाल सैन्य क्षमता वाले पुराने ढांचे के स्वरूप को बदला जाएगा। इस रिपोर्ट के अनुसार ”यह सुधार चीन के सामरिक लक्ष्यों और सुरक्षा जरूरतों पर आधारित है। इससे पहले PLA का फोकस जमीनी लड़ाई और आंतरिक रक्षा पर केंद्रित था, जो मौलिक सुधार की प्रक्रिया से गुजरेगा।”
PLA स्ट्रैटजिक सपोर्ट एवं रॉकेट फोर्स में सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी
इसमें यह भी कहा गया है कि ऐसा पहली बार है जब सक्रिय PLA सैन्य कर्मियों की संख्या कम कर 10 लाख से नीचे की जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार “PLA नौसेना, PLA स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स एवं PLA रॉकेट फोर्स में सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जबकि PLA एयर फोर्स के सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या वही बनी रहेगी।
चीन के रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2013 में PLA सेना में करीब 8.50 लाख सैनिक थे। बहरहाल PLA सेना की कुल ताकत के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।
- - Advertisement - -