VIDEO: सोनम की फिल्म ‘नीरजा’ का गाना हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कहीं जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ’नीरजा’ का गाना ’जीते हैं चल’ रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये एक बायोपिक है जो विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने यात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी थी।
किया गया सम्मानित
उन्होंने कराची में साल 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 359 यात्रियों की जान बचाई थी। नीरजा सबसे कम उम्र और पहली महिला बनी जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
शबाना ने निभाया मां का किरदार
यह फिल्म राम माधवानी द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म में शबाना आजमी ने नीरजा की मां का किरदार निभाया है। यह फिल्म अगले महीने 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देखें वीडियो –
|