वर्किंग वुमेन के लिए जरूरी हैं ये स्नैक्स
आज की महिलाएं एक साथ दस काम करने में महारथ हाासिल कर चुकी हैं। लेकिन घर और बाहर का काम संभालते हुए वे खुद के स्वास्थ्य को खराब होने से संभाल नहीं पातीं। महिलाएं ज्यादा काम होने के चक्कर में कम खाती हैं और रात को उनकी नींद भी ठीक से पूरी नहीं होती। जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। गायनिकोलॉजिस्ट डॉ.रीना अग्रवाल के मुताबिक यदि शारीरिक रूप से आप स्वस्थ हैं, तो ही सभी जिम्मेदारियों को ठीक से निभा सकती हैं। वर्किंग वुमेन में हड्डी से जुड़ी बीमारी और एनीमिया के लक्षण साफ दिखाई देने लगे हैं, जो कि केवल ठीक तरह से खाना न खाने के कारण होता है। खाने के साथ हेल्दी स्नैक भी लेना बहुत जरूरी है। इससे शरीर में कुछ पोषण की कमी दूर हो जाती है।
बादाम और अखरोट-
इन मेवों में न्यूट्रियंट्स और फाइबर , सेलेनियम, विटामिन ई और ओमेगा 3 पाया जाता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
दही-
अगर आपकी एनर्जी कम हो गई है, तो उसे तेजी से बढ़ाने के लिए दही खा सकती हैं। आप दही में चाहें तो कुछ ड्राय फ्रूट्स मिलाकर भी खा सकती हैं।
चने की चाट-
काले चने की चाट बहुत फायदा पहुंचाती है। आप एक कटोरा चने की चाट खाएं, जिसमें कटे टमाटर, गाजर, पालक के पत्ते आदि मिक्स करें। इसे रोजाना खाने से प्रोटीन, कार्ब और फाइबर मिलता है।
सेब-
सेब खाने से आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी। इसे खाने से पेट भरता है और शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी मिलता है। सेब कई बीमारियों से लडऩे में फायदेमंद भी है।
एवाकाडो-
एक स्लाइस एवाकाडो पर नींबू निचोड़कर खाने से आपको बहुत पावर मिलेगी। आप एवाकोडा शेक भी पी सकती हैं, ये काफी हेल्दी होता है।
इडली और चटनी-
यह एक पावरफुल स्नैक है। जिसमें स्टार्च और कार्ब भरा होता है। आप इस स्नैक को हरी चटनी के साथ खा सकती हैं। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा। इडली में बिल्कुल भी फैट नहीं होता और यह पेट के लिए भी अच्छी होती है। इसलिए जरूरी है कि वर्किंग वुमेन अपनी डेली डाइट में इन पावर स्नैक को जरूर शामिल करें।
|