जानिए अलग-अलग देशों में कैसे सर्व होता है फ्रेंच फ्राइज
फ्रेंच फ्राइस, सबका पसंदीदा स्नैक। भूख लगी हो या टाइमपास के लिए कुछ हल्का-फुल्का खाना हो तो ऐसे में फ्रेंच फ्राइस भारतीय लोगों का बेस्ट स्नैक है। होटल और रेस्टोरेंट्स में भी ब्रेकफास्ट में ये सर्व किया जाता है। भूख लगी हो तो घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसकी क्रिस्पीनेस ही इसे और स्वादिष्ट बनाती है। दुनिया के हर देश में ये आसानी से मिल जाएगा । हां, लेकिन थोड़े अलग स्वाद और अलग वैरायटी में। आप सोच रहे होंगे कि फ्रेंच फ्राइज की भी वैरायटी होती हैं क्या, तो हम आपको बता दें कि हर देश में इसे बनाने और सर्व करने के तरीके कुछ अलग हैं। कई देशों ने इसमें टिवस्ट देने के लिए अपने तरीके से इसे ट्रांसफॉर्म कर लिया है। हम आपको बताते हैं हर देश में इसकी अलग वैरायटी और सर्व किए जाने वाले तरीकों के बारे में-
यूएस-
यूएस में फ्रेंच फ्राइज को आमतौर पर कैचअप के साथ खाया जाता है। कुछ लोग इसे सॉर क्रीम और ग्रेवी के साथ एन्जॉय करते हैं। लेकिन आज तक जो सबसे पॉपुलर तरीका है फ्रेंच फ्राइज का वह है ड्रम रोल प्लीज…. चिली चीज फ्राइज। ढेर चीज के साथ ये मिर्ची में कवर होते हैं। अमेरिकन्स को ये फ्राइज खूब भाते हैं।
कनाडा-
सन् 1957 में फ्रेंच कैनेडियन शेफ फरनेंड ने फ्रेंच फ्राइस को नया रूप देते हुए पुतीन्स तैयार किया। इसे ग्रेवी और चीज कर्ड के साथ खाया जाता हैे। हर साल ओटावा और टोरेंटो में आयोजित होने वाले एनुअल पुतीन्स फेस्टिव ल में इसे खासतौर से सर्व किया जाता है। इसे कनाडा का नेशनल फूड घोषित किया गया है। ये वहां हर स्ट्राट कॉर्नर पर मिल जाएगा। इसके आप फ्यूजन वर्जन का स्वाद भी ले सकते हैं, जिसमें बटर चिकन पुतीन, सीफूड पुतीन पॉपुलर हैं।
जर्मनी-
जर्मनी के शेफ्स ने इसका न्यू वर्जन तैयार किया वो है बार्टकार्टऑफेल्र। इसमें फ्राइज के साथ प्याज, ग्रीन पेपर और बैकॉन मिक्स किया जाता है।
यूके-
यूके में फ्रेंच फ्राइज को नमक और मॉल्ट विनेगार के साथ सर्व किया जाता है। ये बिल्कुल चिप्स की ही तरह क्रिस्पी, थिक और चंकी होते हैं, जिसे फिश के साथ खाना लोग प्रिफर करते हैं।
फ्रांस-
फ्रेंच फ्राइज की वैराइटी हर देश में अलग-अलग मिलेगी । इसी तरह फ्रांस में ये रिमोल्ड नाम से फेमस हैं। केवल फ्रांस में ही नहीं बल्कि डेनमार्क , आइसलैंड और स्कैंडीनेविया में भी लोग इसके दीवाने हैं। यहां पर फ्राइज मायोनीज बेस सॉस के साथ सर्व किया जाता है। ये सॉस मसालों , सरसों , करी , लेमनजूस और पैपरिका से बनी हुई है। ये आमतौर पर फ्रांस में सीफूड के साथ सर्व किया जाता है।
बैल्जीयम-
फ्राइड पोटैटो का इंवेंशन बैल्जीयम में ही हुआ है। यहां पर फ्रेंच फ्राइज एक कार्डबोड कोन में मिलता है। इन पर टॉपिंग के लिए पीनट बटर सॉस, मायोनीज और स्पाइसी कैचअप का इस्तेमाल होता है। ये यहां पर पोम्स फ्राइट्स मील के साथ सर्व किया जाता है।
केन्या-
केन्या मे फ्रेंच फ्राइज को मसालेदार बनाने के लिए गार्लिक पास्ता, टोमेटो पेस्ट ,तंदूरी मसला, चिली पाउडर और काली मिर्च का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता हैे। इसलिए यहां इसे मसाला चिप्स के नाम से भी जाना जाता है।
जापान-
जापानीज फ्रेंच फ्राइज लवर्स हैं। यहां पर इसे फुरैडो पोटैटो के नाम से जाना जाता है। यहां फ्राइज को सीवीड और कई मसालों के साथ मिक्स करके सर्व किया जाता है। शेक-शेक फ्राइज बहुत ज्यादा फेमस हैं यहां पर। यहां के रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि आप इसे अपने फेवेरट फ्लेवर के साथ खा सकते हैं। जिसमें बेसिल, बारबक्यू, चिकन सूप के साथ और भी कई ऑप्शन मौजूद रहते हैं।
|