इस एक्ट्रैस को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजकल करीना कपूर के साथ ’की एंड का’ के प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से आजकल वह खबरों में बने हुए हैं। इसी बीच मीडिया में आई खबर के मुताबिक, अर्जुन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।
हाल ही में दोनों एक साथ पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे लेकिन कैमरे के सामने आने से इन्होंने इनकार कर दिया। अर्जुन ने इस पार्टी की एक तस्वीर भी शेयर की। अथिया ने फिल्म ’हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
पिछले दिनों अर्जुन का अफेयर सोनाक्षी सिन्हा के साथ रहा था। लेकिन अर्जुन और सोनाक्षी का जल्दी ही इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि अर्जुन और अथिया ने अभी तक किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
|