बेबी बर्थ के पहले अर्पिता-आयुष ने कराया फोटोशूट
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। लेकिन इस दो लोगों की फैमिली ने तीन होने से पहले एक फैसला लिया है। दोनों ने फैसला लिया है कि दोनों फोटोशूट करवाएंगे और ये फोटोशूट उन्होंने अविनाश गोवारिकर से करवाया है।
अर्पिता जो कि इस हफ्ते बच्चे को जन्म दे सकती हैं फोटोशूट में काफी प्यारी लग रही हैं। उन्होंने फोटोशूट की कुछ फोटोज ट्वीटर पर शेयर की हैं। अर्पिता ने अविनाश को उनकी इस स्पेशल मूमेंट को कैप्चर करने के लिए अविनाश को थैंक्स कहा है।
With the sweet @khanarpita & @aaysharma today. Their last Sunday as a family of only 2! She's so ready to pop!😘 pic.twitter.com/Y8k4o4Y0f0
— Avinash Gowariker (@avigowariker) March 27, 2016
अर्पिता की प्रेगनेंसी की न्यूज सितंबर 2015 में आई थी। इसके बाद उनके भाई अरबाज ने भी इस बात की पुष्टि की थी। इसके अलावा सलमान के पिता सलीम खान ने भी ये कहकर इस बात की पुष्टि की थी कि ’यह हमारी फैमिली के लिए फैस्टिवल टाइम है और अर्पिता जल्द ही हमारी फैमिली में एक नए मैंबर को लाने वाली हैं।’
Love you @aaysharma pic.twitter.com/0rnUEqBuD6
— Arpita Khan Sharma (@khanarpita) March 27, 2016
अर्पिता और आयुष नबंवर 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 14 फरवरी 2016 को मुंबई के एक 5 स्टार होटल में अर्पिता की गोद भराई का फंक्शन रखा गया था। बताया जा रहा है कि अर्पिता इस हफ्ते बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
|