VIDEO : बहन की गोदभराई में सलमान ने किया धमाकेदार डांस
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता बहुत जल्द उन्हें मामा बनाने वाली हैं। रविवार को अर्पिता की गोद भराई की रस्म अदा की गई। फंक्शन के दौरान खींची गई तस्वीरें अर्पिता के इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं।
लाल ड्रैस में अर्पिता काफी सुंदर लग रही थीं। आयुष, सलमान, सलीम खान, सलमा खान, हेलन, अरबाज खान, सोहैल खान, सीमा खान और अलविरा सहित परिवार के सदस्य गोद भराई में मौजूद थे।
आपको बता दें कि अर्पिता की गोद भराई में अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख, जेनेलिया और कबीर खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी।
इसी फंक्शन के दौरान सलमान का एक वीडियो जारी किया गया। जो कि अंग्रेजी वेबसाइट मिस मालिनी से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि अर्पिता की शादी 2014 में आयुष शर्मा से हुई थी। अब वो मां बनने वाली हैं। इस वैलेंटाइन डे पर उनकी गोद भराई हुई थी।
VIDEO
|