इस टेस्टी सलाद से कीजिए इफतार की शुरूआत
गर्मियों में जितना हो सके फल खाना चाहिए। इन्हें खाने से न केवल एनर्जी मिलती है बल्कि पेट भी फुल हो जाता है। इसी गर्मी के मौसम में रमजान भी होते हैं, जिसे अच्छी तरह से पूरा करने के लिए आपका हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। सारा दिन खाली पेट रहने के बाद अगर हेल्दी आहार से इफतार की शुरूआत की जाए , तो आपकी सेहत पर चार -चांद लग जाएंगे। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हम आपको बता रहे हैं आसान सी टेस्टी फ्रूट सलाद की लाजवाब रेसिपी।
सामग्री-
1 – कटा सेब
1 स्लाइस- कटा केला
12 – अंगूर दो भागों में कटे हुए
6 – स्ट्रॉबेरी, चार भाग में कटी
3 टेबलस्पून- अनारदाने
आधा – आम स्लाइस
2 टेबलस्पून- पाइनएप्पल के छोटे टुकड़े
1 – कीवी चार भाग में कटी
तीन चौथाई टेबलस्पून- चाट मसाला
एक चौथाई टेबलस्पून- काला नमक
आधा टेबलस्पून- नींबू का रस
1 टीस्पून- चीनी
विधि-
– एक बड़े बाउल मे सभी कटे हुए फलों को मिलाएं।
– फिर उसमें चाट मसाला, नींबू का रस, चीनी और काला नमक मिलाएं।
– इसकी सीजनिंग लोगों के टेस्ट के अनुसार कर सकते हैं।
– अब इसे ठंडा करके सर्व करें।
|