बचपन में इस हीरो की दीवानी थी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ही फेमस हो चुकी हैं। करियर के शुरूआती दिनों में रणवीर कपूर के साथ उनका रिलेशनशिप था जो अब रणवीर सिंह पर आ गया है। ब्रेकअप के बाद दीपिका रणवीर सिंह के साथ है। दोनों की केमेस्ट्री भी काफी अच्छी है। बाजीराव मस्तानी फिल्म देखकर लगता है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में काफी स्ट्रगल किया हैं। करियर के शुरूआती दिनों में उन्होंनें कई एडवरटाइजमेंट में काम किया, कई सारे एल्बम में वे भीड़ का हिस्सा बनी तब जाकर आज वो दिन आया है जब वो सफलता के शिखर पर है। अभी उन्हें किसी भी हीरो से प्यार हो लेकिन दीपिका का बचपन का क्रश कोई और ही था।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बड़ी बहन अनीशा के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके कमरे की दीवारों को देखकर साफ पता चलता है कि दीपिका टाइटैनिक के हीरो लियोनार्डो डिकेप्रियो पर किस तरह फिदा थीं। दीपिका ने साथ ही एक अखबार का आर्टिकल भी डाला है जिसमें वो यादें भी हैं कि दीपिका की मां ने कैसे दीपिका और उनकी बहन के लिए एक ही रूम बनाया था ताकि दोनों के बीच बचपन से ही अच्छी बॉन्डिंग हो।
- - Advertisement - -