धक-धक गर्ल को हुई ऐसी बीमारी, इलाज के लिए पहुंची अमेरिका
- - Advertisement - -
बॉलीवुड की ’धक धक गर्ल’ माधूरी दीक्षित की तबीयत बिगड़ने गई है। हालत ज्यादा खराब होने के बाद वह ईलाज के लिए देश छोड़कर अमेरिका चली गई हैं, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनकर ईलाज चल रहा है। गौरतलब है कि माधुरी के कंधे में लगतार तेज दर्द के चलते वो अमेरिका गई हैं। हालांकि उनके पति श्रीराम नेने भी डॉक्टर हैं, लेकिन वो विदेश डॉक्टर्स से सेकेंड ओपीनियन लेने के लिए पहुंची हैं।
गौरतलब है कि माधुरी इन दिनों रिएलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। शो के मंच पर उनकी चेहरे की स्माइल देख कर नहीं पता चल पाया कि माधुरी काफी तकलीफ में हैं। अब जब वो विदेश इलाज के लिए पहुंची हैं तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी तकलीफ काफी बढ़ गई है।
खबरों के मुताबिक, रिएलिटी टीवी शो की शूटिंग के दौरान भी ऐक्ट्रेस ने इस समस्या से परेशान होकर काफी लंबी छुट्टी ली थी। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में पहली पारी पूरी करने के बाद शादी करके अमेरिका में बस गई थीं। वहां डेनवर में उनके पति श्रीराम नेने प्रेक्टिस करते थे। वहां की बेहतर सुविधाओं के मद्देनजर शायद उन्होंने वहीं इलाज करना का फैसला लिया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -