इंतजार खत्म, फाइनल हुई दीपिका की ‘पद्मावती’ की रिलीज डेट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। जी हां रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। ये फिल्म अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह के साथ शाहिद कपूर भी नजर आएंगे।
- - Advertisement - -
इस दौरान रणवीर उनके लूक की एक फोटो भी पोस्ट की है। जिसमें सिर्फ रणवीर सिंह की आंखे नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में लगे हुए है। साथ ही वह अपनी इस क्लासिकल फिल्म ‘पदमावती’ की शूटिंग भी कर रहे है। गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘बेफिक्रे’ में रणवीर के साथ वाणी कपूर की नजर आएगी। दोनों इसमें ‘बेफिक्रे’ होकर रोमांच करते हुए नजर आएंगे।
इधर, पदमावती में वह अल्लाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे। संजय भंसाली की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। इसके लिए रणवीर सिंह ने काफी तैयारी की है।खिलजी के किरदार में डूबने के लिए वह कभी जिम में पसीना बहाते दिखाई दिए तो कभी जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की बाॅयोग्राफी पढ़ते हुए नजर आए।
- - Advertisement - -