खिलाड़ियों के जीवन पर बनी ये फिल्में
- - Advertisement - -
खिलाड़ियों का खेल और उनकी जिंदगी सभी लोगो को रोमांचित करती हैं। उनके खेल के जुनून को लेकर दुनिया भी उनकी दीवानी हो जाती है। शायद यही कारण है कि बॉलीवुड में एक दम से खिलाड़ियो की जिंदगी को समर्पित फिल्मों का बनना शुरू हो गया है। हाल ही में कई फिल्में भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित बन रही हैं जो जल्द ही रिलीज की जाएंगी। पिछले कुछ सालों में भी कई खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित बायोपिक बन चुकी है जो बड़े पर्दे पर काफी हिट रही और अभी भी उन्हे याद रखा जाता हैं। हम बात कर रहे है कुछ ऐसी ही फिल्मों की जो खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित थी।
1. दंगल- आमिर खान की अपकमिंग मूवी दंगल हैं वे इसमें महावीर सिंह फोगट का रोल प्ले कर रहे है जो उनकी दो बेटियों को कुश्ती सिखाते है। उनकी दो बेटियों बबीता कुमारी और गीता फोगट दोनो ही भारतीय कुश्ती खिलाड़ी है। गीता फोगट पहली महिला है जिन्होने कुश्ती में 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था वही उनकी बहन बबीता कुमारी ने सिल्वर मेडल जीता था। इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और यह एक बायोग्राफिकल र्स्पोट्स ड्रामा फिल्म है।
2. एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी- इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। कुछ ही दिनों पहले इसका टीजर जारी किया गया हैं। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के विभिन्न पहलूंओं को बताया जाएगा। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत निभा रहे है।
3. सचिन द बिलियन ऑफ ड्रीम- भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म भी बनना शुरू हो चुकी है कुछ ही दिनों पहले ही इसका टीजर जारी किया गया हैं। इस फिल्म में सचिन तेंदुलकर का किरदार सचिन खुद ही करने जा रहे है। वे 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म को 200 नॉट आउट कंपनी के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है।
4. अजहर- इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म अजहर 13 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मोहम्मद अजहरूद्दीन का रोल इमरान हाशमी ने निभाया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट प्राची देसाई और नरगिस फखरी भी है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर है।
5. मैरीकॉम-इंडियन फीमेल बॉक्सर मैरीकॉम जिन्होने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। उनके जीवन पर आधारित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कमाल कर चुकी है। इस फिल्म में मैरीकॉम के बॉक्सर बनने और विश्व महिला बॉक्सरों में सफल बनने तक के सफर को दिखाया गया हैं। इस फिल्म मे मैरीकॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था।
6. भाग मिल्खा भाग- भारत में फ्लायिंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बॉलीवुड पर फिल्मों में गिनी जाती है। 2013 में रिलीज हुई भाग मिल्खा भाग में भारतीय धावक मिल्खा सिंह के जीवन को दिखाया गया है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया है। इसमें फरहान के अपोजिट सोनम कपूर थी। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।
7. पान सिंह तोमर-इंडियन आर्मी के जवान और धावक पान सिंह तोमर के जीवन पर बनी इस फिल्म का निर्देशन तिग्माशु धूलिया ने किया था। इस फिल्म में पान सिंह तोमर का किरदार इरफान खान ने निभाया है। पान सिंह तोमर भारतीय सेना के जवान थे जिन्होने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता थां।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -