स्टार्स कैसे दिखते हैं अपनी उम्र से जवान, जानिए सीक्रेट
दीपिका पादुकोण
’ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद दीपिका ने कई तरह के रोल करके अपनी एक्टिंग स्किल को साबित किया और हॉलीवुड तक जा पहुंची। उनके पास पर्सनल ट्रेनर है जो उन्हें गाइड करता है। वे लाइट वेट और हैंडी एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।
वर्कआउट प्लान
सुबह की शुरुआत वे योगा के साथ करती हैं। योगा करने के बाद वे 30 मिनट तक वॉक करती हैं। डांस उनके लिए मूड चेंजर की तरह है। जब भी वे एक्सरसाइज से बोर हो जाती हैं तो डांस करती हैं। इसके अलावा वे रोज स्ट्रेचिंग भी करती हैं जो उनके शरीर को लचीला बनाती है।
डाइट प्लान
दीपिका हर 2 घंटे में या तो फ्रेश फ्रूट्स खाती हैं या फिर नेचुरल ज्यूस पीती हैं। स्नैक्स में वे बादाम और फिल्टर कॉफी लेती हैं। दीपिका साउथ इंडियन फैमिली से हैं इसलिए उन्हें चावल, डोसा, इडली और उपमा बेहद पसंद हैं लेकिन जब भी वे इडली या डोसा खाती हैं तो डाइट प्लान का ध्यान रखते हुए नारियल की चटनी की जगह हरी चटनी खाती हैं।
ब्रेकफास्ट : नाश्ते में वे लो फैट मिल्क के साथ 2 अंडों का सफेद भाग खाती हैं।
लंच : दोपहर में वे ग्रिल्ड फिश और सब्जियां खाती हैं।
डिनर : रात में वे सब्जी और रोटी के साथ एक कटोरी सलाद खाती हैं।