कांग्रेस का विवादित पोस्टर, राहुल को ‘राम’ तो अमित को बताया ‘रावण’
- - Advertisement - -
कांग्रेस ने दशहरे के ठीक एक दिन पहले एक विवादित पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के ज़रिए कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राम के रूप में और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रावण के रूप में पेश किया है। इसके साथ ही पोस्टर पर सर्जिकल स्ट्राइक का भी नाम लिखा हुआ है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है इसके साथ ही इस पोस्टर ने राजनैतिक हलचल भी पैदा कर दी है। बता दें कि इस पोस्टर को कांग्रेस नेता हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने जारी किया है।
इस पोस्टर से बीजेपी नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। हालांकि हसीब और श्रीशचंद्र को उनके विवादित पोस्टरों और होर्डिंग्स के कारण पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा है। ग़ौरतलब है कि हसीब और श्रीशचंद्र इससे पहले प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के लिए उन्हें दुर्गा के अवतार में बताने की मांग कर चुके हैं। इसके लिए दोनों ने प्रियंका का दुर्गा के अवतार वाला पोस्टर भी जारी किया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -