दीपिका होंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान
नई दिल्ली। सीनियर डिफेंडर दीपिका नियमित कप्तान रितु रानी की जगह न्यूजीलैंड में अगले महीने होने वाले हॉकेस बे कप में 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी।
अच्छे प्रदर्शन से बढ़ेगा मनोबल
सुशीला चानू पी को दो से 10 अप्रैल तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए उप कप्तान चुना गया है। यह टूर्नामेंट रियो ओलंपिक की तैयारी के लिए अहम माना जा रहा है। कप्तान दीपिका ने कहा कि ओलंपिक वर्ष में यह हमारे लिए अहम टूर्नामेंट है। न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से हमारा मनोबल बढ़ेगा।
रखा गया पूल बी में
टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, चीन और आयरलैंड के साथ रखा गया है। न्यूजीलैंड और चीन भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, कोरिया, जापान और कनाडा हैं।
टीमः-
गोलकीपर : सविता, रजनी ई डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू पी, एच लालरूआतफेली, नमिता टोप्पोए निक्की प्रधान मिडफील्डर : लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, प्रीति दुबे फॉरवर्ड : रानी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, सोनिका।
|