धोनी पर लगी ‘‘हमर पेनल्टी’’
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से सुर्खियों में आ चुके है। इस बार वे किसी मैच में जीतने या हारने के कारण सुर्खियों मे नही है बल्कि धोनी ने अपनी ’हमर’का का टैक्स पिछले पांच सालों से नहीं भरा है। अब उन्हें यह टैक्स पेनल्टी सहित भरना होगा। यह जानकारी रांची के डीटीओ ने दी।
धोनी ने वर्ष 2009 में हमर कार खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराते समय उनकी कार का नाम स्कॉर्पियो रखा गया। जानकारी मिली है कि डीटीओ ऑफिस की गलती के कारण ऐसा हुआ और भूलवश स्कॉर्पियो के नाम से रजिस्टर्ड किया गया। इसकी वजह से धोनी को काफी कम शुल्क भरना पड़ा।
डीटीओ रांची ने कहा- धोनी की कार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की है और उसका विकल्प मॉडल के लिए डीटीओ ऑफिस में उपलब्ध नहीं था। इसलिए मॉडल को स्घ्कॉर्पियो सिलेक्ट किया गया। यह टाइपिंग मिस्टेक थी। उन्होंने आगे कहा धोनी ने दो साल (2008-09) का टैक्स भरा है। अब उन्हें एक वर्ष का टैक्स और भरने की जरूरत है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर जुर्माना या पेनल्टी लगाई जाएगी।
हमर और स्कॉर्पियो की कीमत में काफी अंतर है। यही कारण है कि धोनी पर ‘हमर’ गाड़ी का टैक्स बकाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2009 में ‘हमर’ गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है। वे अपनी नई गाड़ी को दिल्ली से रांची चलाकर आए थे।
महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। धोनी कार के साथ-साथ मोटरसाइकिल के भी शौकीन हैं। उनके पास हर्ले डेविडसन, बुलेट और यामहा जैसी गाड़ियां है। वर्ष 2015 में जब वे अपने जन्मदिन के अवसर पर रांची में थे, तो उन्होंने सारा समय अपनी बाइक की सफाई और उसकी मरम्मत में बिताया था।
|