फीफा की पहली महिला महासचिव बनी फातमा
मेक्सिको सिटी। अफ्रीकी देश सेनेगल की फातमा सामोरा को फुटबॉल की वैश्विक इकाई इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन (फीफा) के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला महासचिव हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने यहां आयोजित वार्षिक कांग्रेस में उनकी नियुक्ति की घोषणा की। वह पूर्व महासचिव जेरोम वाल्के की जगह लेंगी जिन पर फुटबॉल संबंधी किसी प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेने के संदर्भ में 12 वर्षों का बैन लगा है।
FIFA Council appoints @UN executive Fatma Samoura of Senegal as new FIFA Secretary General. pic.twitter.com/tkvcqXo4vR
— FIFA Media (@fifamedia) May 13, 2016
आपको बता दें कि 54 वर्षीय सामोरा अभी तक संयुक्त राष्ट्र में सेनेगल की राजनयिक थीं। उन्होंने 21 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के साथ काम किया है।
|