‘फेमपावरमेंट’का खिताब हुआ प्रियंका और सरोज के नाम
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फेमपावरमेंट पुरस्कार से नवाज़ा गया है।प्रियंका के साथ ही यह पुरस्कार कोरियोग्राफर सरोज खान को भी दिया गया है। फेमपावरमेंट वीमेन अचीवर्स के नाम से दिया जाने वाला ये पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में कोई खास योगदान दिया हो। बता दें कि इस पुरस्कार की शुरुआत मोलेक्यूल कम्यूनिकेशंस द्वारा जी टीवी के साथ मिलकर की गई है।
इन क्षेत्रों की महिलाओं को भी मिला सम्मान
- खेल- हेतल दवे
- कॉरपोरेट- शिखा शर्मा
- पत्रकारिता- शैली चोपड़ा
- शिक्षा- गीतांजली बाबर
- स्वास्थ्य -प्रीति श्रॉफ
- मनोरंजन -शानू शर्मा
- फाइन आर्ट -आरोही सिंह
- साहित्य -एस.प्रसन्नश्री
- और युवा उद्यमी के क्षेत्र में अनीषा सिंह शामिल हैं।
|
loading...