फोर्ब की लिस्ट में भारत की ये प्रभावशाली महिलाएं भी-
फोर्ब पत्रिका ने 2016 की दुनिया में सौ प्रभावशाली और शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहला नाम जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल का है। और दूसरे स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित उममीदवार हिलेरी किलंटन हैं। फोर्ब ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया है।
फोर्ब ने सौ प्रभावशाली महिलाओं में भारत की चंदा कोचर को 40 वां स्थान दिया है। 54 वर्षीय चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की मेनेजिंग डायरेकटर और सीईओ हैं।
भारत की दूसरी महिला किरन मजूमदार हें। किरन को पत्रिका ने दुनिया की सौ प्रभावशाली महिलाओं में 77 वीं रैंक दी है। किरन बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। हेल्थकेयर के क्षेत्र में किरन मजूमदार जाना-पहचाना नाम हैं।
भारत की 59 वर्षीय शोभना भारती शाक्तिशली महिलाओं की लिस्ट में 93 वें स्थान पर हैं। कोलकाता में जन्मी शोभना हिन्दुस्तान टाइम ग्रुप की चेयरपर्सन हैं।
चेन्नई में पैदा हुई पेप्सिको की अप्रवासी भारतीय सीईओ इंदिरा नुई को फोर्ब ने 14 वां स्थान दिया है। नुई दुनिया की सबसे बड़ी पेयजल कंपनी की सीईओ हैं।
|