दुल्हन ने दूल्हे को डाली वरमाला और खुल गया पजामा
- - Advertisement - -
किसी खास मौके पर या पब्लिक में कपड़ों का धोखा दे जाना काफी शर्मसार करने वाली घटना होती है। जिसके साथ यह होता है, उसी को पता होता है कि उस वक्त किस शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह तब और ज्यादा शर्मसार करने वाला होता है, जब आपके कपड़े शादी के दिन ही धोखा दे जाएं। ऐसा ही कुछ एक युवक के साथ उनकी शादी के दौरान हुआ, जब उनका पायजामा खुल गया।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डाल रहे है। उसी समय दूल्हे का पजामा अपने आप खुल कर नीचे गिर जाता है। खास बात तो ये है कि पजामा उतरने के थोड़ी देर तक तो दूल्हे को भी पता ही नहीं चलता। लेकिन वह वहां मौजूद लोगों का रिऐक्शन देखता है तब उसे पता चलता है। इसके बाद वह तुरंत अपना पजामा ऊपर कर लेता है और वहां से चला जाता है। अचानक हुई इस घटना से जहां लोग हंस रहे हैं, वहीं खुद दूल्हा भी शर्मिंदगी से पानी-पानी हो गया। हालांकि यह कहां कि घटना है इस बारे में पता नहीं चल पाया। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
आप भी देखिए वीडियो
- - Advertisement - -