सलमान की एक्स की बेटी अजय के साथ कर रहीं है डेब्यू
- - Advertisement - -
एक्शन थ्रीलर फिल्म ’शिवाय’ में सलमान की एक्स की बेटी दिखाई देगी। इसे पढ़कर आपको हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन यह सच है। अभिनेता अजय देवगन के साथ परदे पर नजर आने वाली सायेशा सहगल शिवाय फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं है। और रिश्ते में वह सलमान
की एक्स की बेटी है।
- ’बीइंग सलमान’ से हुआ सलमान और सायेशा सहगल के रिश्ते का खुलासा
सायेशा सहगल सलमान की एक्स की बेटी है इस बात का खुलासा सलमान की बायोग्राफी ’बीइंग सलमान’ से हुआ है। इस बायोग्राफी को जसीम खान ने लिखा हैं। इसमें उन्होंने शाहीन के बारे में बताया है। जसीम खान के अनुसार शाहीन सलमान की पहली गर्लफ्रेंड थी। उस समय सलमान की उम्र महज 19 साल थीं। शाहीन के कॉलेज के बाहर अक्सर रेड कलर की र्स्पोटस कार खड़ी होती थी। शाहीन उस समय सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थी। वैसे सलमान की लाईफ में संगीता बिजलानी के आ जाने से उनका ये अफेयर ज्यादा लंबे समय तक चल न सका। और दोनों की राहें जुदा हो गई।
आपको बता दे कि सायेशा ने अपने करियर की शुरूवात ’अखिलः द पॉवर ऑॅफ जुआ ’ फिल्म से की थी और यह एक तेलगू फिल्म है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -