झूठे निकले गूगल बॉय के दावे
मीडिया में छाए गूगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध कौटिल्य पण्डित को देश में लगभग सभी उनके ज्ञान के कारण पहचानते हैं। शहर में चल रहे इंदौर उत्सव क्राफ्ट मेले में गूगल बॉय को आमंत्रित किया गया था जिसमें उनके नॉलेज के कारण यहां उनसे कुछ सामान्य सवाल सवाल पूछे गए लेकिन आठ वर्षीय कौटिल्य सवालों का जवाब नहीं दे सके। जी हां एक बडे न्यूज पेपर द्वारा कौटिल्य से सामान्य ज्ञान से संबधित सवाल पूछे गए लेकिन कौटिल्य उनका उत्तर नहीं दे पाये। यह सब सवाल उसके पिता सतीश शर्मा द्वारा तय किए गए सब्जेक्ट से संबधित ही पूछे गए थे।
कौटिल्य से पूछे गए सवाल
कौटिल्य को पिता सतीश शर्मा उन्हें इंदौर लाए थे और उन्होने कहा था कि पूछिए जो भी पूछना है, कौटिल्य सभी सवालों के जवाब देगा।
संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल…
सवाल :बराक ओबामा के बारे में कुछ बताइए।
जवाब :वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे ।
(यानी गूगल बॉय की नज़र में ओबामा अब अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं हैं। )
सवाल :देश में कौन से मुगल शासक हुए हैं।
जवाब :वह इसका पूरी तरह जवाब नहीं दे सका।
सवाल: क्या अफगानिस्तान भारत का कभी हिस्सा रहा है?
जवाब :कोई जवाब नहीं दिया।
सवाल :धरती पर पहले प्रकाश आता है या ध्वनि। किसकी गति तेज है?
जवाब :यह क्या होता है?
कौटिल्य पंडित का आईक्यू 15.7
कौटिल्य पंडित का आईक्यू 15.7 आंका गया है जो विलक्षण है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ मनोवैज्ञानिक उसकी स्मृति क्षमता का अध्ययन भी कर रहे हैं। 4 अक्टूबर 2013 को हरियाणा के मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने विलक्षण प्रतिभावान कौटिल्य को 10 लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 14 अक्टूबर 2013 को कौन बनेगा करोड़पति (KBC) जैसे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुँचकर कौटिल्य ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और हाजिरजवाबी का परिचय दिया।
|