सरकार की मंजूरी, देवघर में बनेगी संस्कृत यूनिवर्सिटी
केन्द्र सरकार ने झारखंड सरकार के बाबा धाम देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। झारखंड सरकार की सूचना में बताया गया है कि नयी दिल्ली में राज्य सरकार के देवघर में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की और इसी दौरान इस प्रस्ताव पर सहमति बनी।
बढ़ेगा शिक्षा स्तर
मंत्रालय ने राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने में भी मदद का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात के दौरान झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव भी मौजूद थीं। इसके अलावा केन्द्र सरकार से राज्य में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और आईएसएम धनबाद में आगामी सत्र से आईआईटी की शिक्षा प्रारंभ करने में भी सहयोग करने पर केन्द्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया।
|