दिपिका की हॉलीवुड मूवी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
मुंबई। दिपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड मूवी XXX: The Return of Xander Cage की शूटिंग कर दी है। फिल्म का फर्स्ट लुक विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पहले दिन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस फिल्म में दिपिका, विन डीजल के अपोजिट नजर आएंगी।
इन फोटोज में दिपिका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इनमें विन डीजल और दिपिका के शरीर पर काफी टैटू नजर आ रहे हैं। विन डीजल ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की उसका कैप्शन उन्होंने दिया – ’जैंडर और सेरीना की शूटिंग का फर्स्ट डे, 17 मिलियन फैन्स को उनके प्यार के लिए धन्यवाद।’
आपको बता दें कि दिपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड मूवी के लिए काफी मेहनत की है। जिम में काफी पसीना बहाया है, जिसका परिणाम दिख भी रहा है। फोटोज में दिपिका काफी फिट नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मूवी में दीपिका कई एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी।
दिपिका की पिछली हिंदी मूवी ’बाजीराव मस्तानी’ थी इसमें भी वह तलवारबाजी के साथ-साथ कई एक्शन सीन करते हुए नजर आईं। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड इस मूवी में दिपिका के अपोजिट रणवीर सिंह नजर आए थे।
|