बचपन में मिमिक्री करते थे, हनी सिंह अब हुए 33 के
यूथ के बीच में अपने गानो और रैप के कारण फेमस यो यो हनी सिंह आज 33 साल के हो गए हैं। आज उनकी 33वां बर्थडे है। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को होशियारपुर में हुआ था। यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी सिंह ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। उनके बारे में बताया जाता है कि उन्हे मिमिक्री करने का काफी शौक हैं। वे बचपन में अमोल पालेकर की मिमिक्री किया करते थे।
क्रिकेट के फैन
आपको ये जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि वे गाना गाने के अलावा क्रिकेट प्रेमी भी है। 2003 वर्ल्ड कप में जब भारत ने पाक को हराया था। उस दौरान हनी सिंह ने पागलो की तरह कार ड्रायविंग कर जश्न मनाया था। कार में पागलों की तरह ड्राइविंग कर, जश्न मना रहे थे। क्रिकेट प्रेमी होने के साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं। और रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करते है।
बॉलीवुड के मंहगे सिंगर
यो यो हनी सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर है। सुनील बोहरा की फिल्म ’मस्तान’ के गाने मुझे नीट पिला दे सजना.. के लिए उन्होंने 70 लाख रुपए चार्ज किए थे। किसी बॉलीवुड सिंगर द्वारा लिया गया ये सबसे बड़ा अमाउंट है। उनके गानों ने यूट्यूब पर भी टॉप 10 में जगह बनाई थी। उनके गाना ब्राउन रंग… पहली पोजिशन पर था।
पर्सनल लाइफ
अपनी गायकी के अलग अंदाज की वजह से सबके दिलों में जगह बनाने वाले हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे है। पिछले साल अगस्त तक इस बात पर सस्पेंस था कि वे शादीशुदा हैं या नहीं, लेकिन रियलिटी शो ’इंडियाज रॉ स्टार’ में अचानक पत्नी शालिनी को लाकर उन्होंने अपने शादीशुदा होने की पुष्टि की थी। इससे पहले इंटरनेट पर उनकी शादी की फोटोज भी वायरल हुई थीं, लेकिन हनी सिंह ने उन्हें फोटोशूट बताया था। ’इंडियाज रॉ स्टार’ के सेट पर न केवल उन्होंने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।
|