Captcha कोड से कमा सकते है पैसा, जानिए पूरी प्रोसेस
- - Advertisement - -
अब बात करते है कुछ कैप्चा वर्क की वेबसाइटस की।
1. MegaTypers
अगर आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और बेहतरीन टाइपिंग स्पीड है तो आप यहां से प्रति एक हजार कैप्चा सॉल्व पर 0.45 डॉलर से 1.50 डॉलर तक कमा सकते है। शुरूआती समय में हो सकता है आपकी कमाई थोड़ी कम हो लेकिन धीरे-धीरे अनुभवन के साथ आपकी कमाई बढ़ती जाएगी। इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन्विटशन कोड की जरूरत होती है। यहां आप महीने में 100 से 300 डॉलर तक कमा सकते है।
2. 2Captcha
यहां पर लॉग इन करने के बाद से ही आप अपना काम शुरू कर सकते है। इस साइट पर प्रति दस हज़ार सॉल्विंग पर आपको 1 डॉलर तक मिलता है। कठिन कैप्चा सॉल्विंग के लिए आपको बोनस भी मिलता है। यहां पर भी रेफेरल पर आपको अच्छा कमीशन मिलता है। इसका पैमेंट पेपाल से होता है।
3. Kolotibablo
ये भी कैप्चा सॉल्विंग के लिए काफी फेमस वेबसाइट है। यहां पर भी आपको प्रति हज़ार सॉल्विंग पर एक डॉलर तक मिलता है। लेकिन इस साइट के नियम काफी सख्त हैं। अगर आप यहां पर किसी भी गलती को एक बार से ज़्यादा दोहराते है तो यह आपको बैन भी कर सकती है। इसलिए यहां कमाई करने से पहले आपको अनुभवी होना ज़्यादा जरूरी है।
4. captcha2cash
इस वेबसाइट पर भी आपको प्रति हज़ार सॉल्विंग पर एक डॉलर तक मिलता है। यहां पर लॉग इन के बाद आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करता होता है। जहां पर आप अलग-अलग तरीके के कैप्चा सॉल्विंग चुन सकते है। यहां पर पैमेंट पेपाल से नहीं किया जाता है। इसमें केवल पायजा और परफेक्ट मनी से पैमेंट होता है। इसमें विड्राल की न्यूनतम सीमा एक डॉलर है।
5. FastTypers
इस साइट को ज्वाइन करने के लिए आपको अपने फोटो, पहचान संबंधी डॉक्यूमेंट और यूटीलिटी बिल्स जैसी चीज़ें स्कैन करके भेजने होते ह। यहां पर आपको प्रति हज़ार सॉल्विंग पर 1.5 डॉलर मिलते है। रात के समय सॉल्विंग रेट और भी ज़्यादा होते हैं।
इन साइट पर काम शुरू करने से पहले आप इनकी गाइडलाइन और पैमेंट देने के तरीके को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही इन पर काम शुरू करें। कई बार पैमेंट और अन्य चीज़ों के कारण यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैयपूर्वक सारी चीज़ें पढ़कर ही काम शुरू करें। कैप्चा सॉल्विंग जॉब से संबंधित अन्य वेबसाइट और जानकारी आप गूगल पर अपनी सुविधानुसार सर्च कर सकते है।
- - Advertisement - -