होली पर उतारे भांग का नशा
होली पर होली खेलना सभी को पसंद है। कोई रंगो से होली खेलता है तो कोई गुलाल से। होली है और मौज-मस्ती ना हो ऐसा भी नही हो सकता। होली है तो नाच-गाना भी जोर-शोर से होता है। होली के इन्ही रंगो के बीच आपकी होली को और भी रंगीन बनाती है भांग। भांग पर होली पीकर होली खेलने का मजा ही कुछ और होता है। बहुत से लोग पकवानों, गुझिया, ठंडई जैसे पकवानों में भांग मिलाकर सबको खिलाते है और भांग का नशा काफी परवान चड़ता है कुछ सूझ नही पड़ता। पर अगर भांग का नशा ज्यादा हो जाए तो स्थिति अस्पताल में भर्ती होने जैसी भी हो सकती है।
होली पर भांग की खुमारी को काफी बड़ भी जाए तो टेंशन लेने की कोई बात नही है क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप भांग के नशे को कम कर सकतें है।
– भांग का नशा उतारने के लिए सबसे आसान, सरल और कारगर तरीका है कि आप जिसे भांग का नशा उतारना है उसे 500 मिलीलीटर तक की मात्रा तक घी का सेवन करवाएं।
-भांग के नशें में सफेद मक्खन से भी तुरंत आराम मिलता है।
– दही या दही से बनी चीजें जरूर खाएं।
– भांग के नशे के बाद को भी मीठी चीज या हेवी डाइट न लें।
-भांग का नशा उतारने के लिए खटाई भी आपकी अच्छी मदद कर सकती है। इसके लिए आप नींबू, छाछ, दही या फिर इमली का पना बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। बेशक इन तरीकों से भांग का नशा उतर जाएगा।
-अगर भांग का नशा कुछ ज्यादा ही हो जाए और व्यक्ति बेहोश हो जाएं तो सरसो का तेल गुनगुना करके बेहोश व्यक्ति के कान में डाल दें। कान में तेल एक-बूंद ही डालें।
-भुने हुए चने और संतरे का सेवन, भांग का नशा कम करने का एक बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा बगैर शक्कर या नमक डला हुआ नींबू पानी 4 से 5 बार पिलाने पर भांग का नशा उतर जाएगा।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -