अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप और हिलेरी के बीच हुई तीखी बहस
वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवारों हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने अपना -अपना दांव लगाया। दोनों ही उम्मीदवार किसी भी तरह से राष्ट्रपति पद से समझौता नहीं करना चाहते। बता दे कि न्यूयॉर्क के हेम्पस्टीड स्थित होफस्ट्रा यूनिवर्सिटी में भारतीय समय के अनुसार दोनों के बीच प्रेसिडेंशियल डिबेट मंगलवार सुबह 6.30 बजे शुरू हुई। यह पहला मौका था जब दोनों दोनों उम्मीदवार आमने -सामने हुए थे। दोनों के बीच काफ़ी तीखी नोंक-झोंक हुई। इस डिबेट में हिलेरी 37 मिनट और ट्रंप ने 42 मिनट तक बोलते रहे। इस बहस में दोनों ने देश की आर्थिक नीतियों से लेकर सुरक्षा और विदेश नीति पर जमकर अपनी राय दी। दोनों नेताओं के बीच जारी यह बहस अमरीकी चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए 8 नवंबर को चुनाव होने हैं।
ट्रंप ने सभी को ऐसे चौंका दिया
राष्ट्रपति पद के लिए पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीद्वार डोनाल्ड ट्रंप ने सभी को यह कहकर चौंका दिया कि यदि इस चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन जीती तो वे उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे।
दोनों उम्मीदवारों की लोकप्रियता में हुई कमी
बता दें कि चुनाव के दिन नजदीक आते-आते दोनों उम्मीदवारों की लोकप्रियता में बहुत कम अंतर रह गया है। फिलहाल इसमें क्लिंटन, ट्रंप से कुछ ही आगे हैं। यूयॉर्क में हेम्पस्टीड स्थित होफस्ट्रा यूनिवर्सिटी में हुई इस डिबेट को करोड़ों लोगों ने अपने टीवी सेट पर भी देखा। इस बहस पर अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। वैसे आपको बता दें कि अमेरिका के 56 फीसदी लोग हिलेरी को नापसंद करते हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 63 फीसदी लोग नापसंद करते हैं। अमिरिकी टेलीविजन इतिहास में ऐसे बहुत ही कम मौके आएं है, जिसमें 100 मिलियन से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई हो। इसमें रुट सीरीज के कई एपीसोड और सुपरबाउल के फाइनल शामिल हैं। लेकिन सोमवार को होने वाली यह राष्ट्रपति उम्मीदवारों की डिबेट इन सभी रिकार्ड को तोड़कर पहला राजनीतिक तमाशा बन सकती है, जो सुपरबाउल की सीमा को भी पार कर सकती है।
ट्रंप ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस बहस में ट्रंप ने अपने देश की कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए। कहा हमारे देश में कानून व्यवस्था बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। गैंग सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं। शिकागो समेत कई जगहों पर कई बार गोलीबारी हुई है जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल भी हुए हैं। कुछ ही समय में अमेरिका के विभिन्न राज्यों में 2200 मर्डर हुए, लेकिन रोककर तलाशी लेने की वजह से यह 500 पर सिमट गए। ट्रंप ने आगे समाधान बताते हुए कहा कि हमें और पुलिस चाहिए। बेहतर सामुदायिक संबंध चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका को दोबारा से महान बनाना चाहता हैं और वह ऐसा करने में सक्षम हैं। वहीं दूसरी ओर हिलरी ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा हमें उन लोगों के हाथों से हथियार वापस लेने होंगे, जिनके हाथों में वे नहीं होने चाहिएं। मैं अपने देश की ऐसी नेता बनना चाहती हूं, जिस पर देशवासी घर या विदेश, दोनों जगह भरोसा कर सकें।
मुस्लिम प्रवासियों पर रोक लगाना चाहते है ट्रंप
बहस के दौरान ट्रंप ने प्रवासियों पर सवाल भी सवाल उठाए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि हमें अपने देश में आनेवाले प्रवासियों खासतौर पर मुस्लिम प्रवासियों पर रोक लगानी होगी। आगे कहा कि हमारे यहां गैरकानूनी अप्रवासी हैं और उनके पास बंदूकें हैं। हमें बेहद सर्तक रहना होगा। इस वक्त हमारी पुलिस बेहद डरी हुई है। बता दें कि ट्रंप प्रवासियों पर पहले ही अपने बयान को लेकन आलोचना झेल रहे है।
हिलेरी और ट्रंप ने की एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार
इस बहस में हिलेरी और ट्रंप ने एक- दूसरे पर आरोप लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां एक ओर हिलेरी ने ट्रंप पर नस्लीय भेदभाव के मामले के साथ करियर शुरू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के खिलाफ 1973 में नस्लीय भेदभाव के मामले में केस दर्ज हुए है। हिलेरी ने आगे कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट ने ट्रंप के खिलाफ दो बार केस किया। हिलेरी का कहना था कि बेहद नकारात्मक है कि ट्रंप ने देश के अश्वेत समुदाय की ऐसी नकारात्मक तस्वीर पेश की है। आगे कहा कि ट्रंप ने ऐसे ही अपना करियर शुरू किया है। वहीं दूसरी ओर ट्रंप ने हिलेरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने बराक ओबामा के खिलाफ डिबेट्स की तैयारियां करते देखा है। उनका कहना था कि हिलेरी ने ओबामा के साथ अपमानजनक बर्ताव किया है। आगे कहा कि हमारे राजनेताओं की कुछ हरकतों की वजह से अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के लोगों को नीचा देखना पड़ा है। इसके अलावा दोनों में अमेरिका में नौकरियां बढ़ाने पर भी दोनों में बहस हुई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि हिलेरी के पास नौकरियां पैदा करने की कोई योजना नहीं है। लेकिन वे नौकरियां वापस दिला सकते है। ट्रंप को जवाब देते हुए हिलेरी ने वादा किया कि वो पूँजी निवेश बढ़ाएंगी। हिलेरी ने दावा किया एक करोड़ नौकरियां पैदा करेंगी।
हिलेरी ने ट्रंप को दी नसीहत
इस बहस के दौरान ऐसा भी लग रहा था जैसे हिलेरी ट्रंप को नसीहत दे रही हो। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप ने अपने अरबपति पिता की मदद से बिजनेस शुरू किया था लेकिन ट्रंप ने इसे एक ’छोटा सा लोन’ बताया। हिलेरी ने कहा कि एक छोटा सा बिजनेस चलाने वाला पिता भले ही आपको मिलियन डॉलर की बेल न दिला सके लेकिन आपको मेहनत और ईमानदारी से काम करने का महत्व जरूर सिखा सकता है। हिलेरी ने कहा कि हमें एक ऐसी अर्थव्यवस्था तैयार करनी होगी, जो हर किसी के लिए हो, सिर्फ बड़े लोगों के लिए नहीं।
ट्रंप ने मौजूदा सरकार पर भी उठाए सवाल
इस बहस में बोलते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मौजूदा समय में सत्ता उन लोगों के हाथ में है जिन्हें अर्थनीति की जानकारी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की तरक्की उन लोगों के हाथ में सुरक्षित है जिन्हें अर्थनीति की बेहतर जानकारी है। ये सौभाग्य की बात है कि रिपब्लिकन पार्टी के पास अर्थनीति की बेहतर समझ है।