जानिए कैसे सलमान बन गए हिलेरी के फैन
इस समय अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। इसी बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। वह यह कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान ख़ान डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के फैन बन गए हैं। बता दें कि सलमान ने ट्विटर के ज़रिए हिलेरी का समर्थन भी किया है। अपने ट्वीट में सलमान ने कहा,”मुझे आशा है कि आप जीतेंगी। भगवान आपको संविधान और मानवीय मूल्यों का पालल करने की ताकत दे। शुभकामनाएं।”
सलमान के फैन्स ने इस ट्वीट पर जताई नाराजगी
हिलेरी के समर्थन में ट्वीट करने के बाद सलमान के फैन्स ने नाराजगी जताई हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उनका मजाक भी उड़ाया है। बता दें कि हिलेरी के समर्थन में सलमान से पहले कई हॉलीवुड सेलिब्रेटी भी सामने आ चुके हैं। लियोनार्डो डि केप्रियो, बेयोंस, किम कार्दिशां, केन्ये वेस्ट, जेफ्री काट्जेनबर्ग, केटी पेरी, वाका फ्लोका, अर्निया ग्रांडे और अमेरिका फेरेरा जैसी शख्सियतों ने क्लिंटन का समर्थन किया हैं।
बिग बॉस में व्यस्त हैं सलमान
इस समय सलमान ख़ान टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 10 में काफ़ी वयस्त हैं। इस बार भी वहीं शो के होस्ट हैं। इसके साथ ही सलमान अपने आने वाली फिल्म ‘ट्यूब लाइट’ के शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ चीनी अभिनेत्री जू जू भी साथ हैं। फिल्म ट्यूब लाइट एक लव स्टोरी बेस्ड फिल्म है। इसके साथ ही साथ फिल्म भारत-चीन युद्ध पर बनी है। फ़िल्म में सलमान खान एक फौजी की भूमिका में दिखाई देंगे। सलमान के साथ उनके भाई सोहेल ख़ान भी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे।