INDvsENG 1st Test : चौथे दिन का खेल खत्म, जानें स्कोर
- - Advertisement - -
राजकोट। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का चौथा दिन आज यानी शनिवार को खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान में 114 रन बनाए। खेल खत्म होने से पहले हसीब हमीद 62 और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक 46 रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड की लीड 163 रनों की हो चुकी है। बता दें कि इंग्लैंड ने पहली इनिंग में 537 रन बनाए थे। जिसके बाद टीम इंडिया 488 पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने चौथे दिन का खेल 319 रनों से शुरू किया था। लंच तक भारत ने 6 विकेट खोकर 411 रन बना लिए थे। लंच के बाद भारत ने टी तक अपने शेष 4 विकेटों के रूप अश्विन (70), जाडेजा (12), साहा (35) और को उमेश यादव (5) को खोया। लंच के बाद साहा और अश्विन की जोड़ी ने जिम्मेदार खेल दिखाया।
भारतीय टीम – विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, उमेश यादव, अमित मिश्रा।
इंग्लैंड टीम – एलिस्टर कुक (कप्तान), हासिब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, जफर अंसारी, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड।
सीरीज का शेड्यूल
पहला- 9-13 नवंबर राजकोट
दूसरा- 17-21 नवंबर विशाखापट्टनम
तीसरा- 26-30 नवंबर चंडीगढ़
चौथा- 8-12 दिसंबर मुंबई
पांचवां- 16-20 दिसंबर चेन्नई।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -