लापता हुआ एयरफोर्स का प्लेन AN-32, 29 लोग है सवार
इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन लापता हो गया है। ये प्लेन शुक्रवार को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही ये प्लेन रडार से गायब हो गया। इंडियन एयरफोर्स प्लेन ए-32 में 29 लोग सवार है और 6 क्रू मेंबर्स भी शामिल है। इंडियन एयरफोर्स के इस प्लेन ने सुबह चेन्नई से उड़ान भरी थी। आपको बता दे कि इंडियन एयरफोर्स में 100 से भी ज्यादा एएन-32 प्लेन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एएन-32 ने चेन्नई के तांबरम एयरपोर्ट से सुबह आठ बजे के बाद उड़ान भरी थी। उसे दोपहर में पोर्ट ब्लेयर लैंड करना था। एक घंटे से ज्यादा हो गए लेकिन प्लेन से कोई क्मयुनिकेशन हीं हो पाया है। नेवी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड प्लेन के सर्च के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |