पापा ने फेंक दिए थे युवराज के मेडल, दी थी क्रिकेट खेलने की सलाह
- - Advertisement - -
युवराज सिंह का नाम लेते ही फिल्म एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी का वो सीन याद आ जाता है जब युवराज का धोनी से मुकाबला होता है और बाद में धोनी अपने दोस्तों को बताते है कि वो उसे देखकर पहले ही हार मान गए थे। युवराज के आगे जैसे धोनी ने हार मान ली थी ठीक उसी तरह उनकी ज़िन्दगी में कैंसर ने भी हार मान ली।
मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह ने जितना दम मैदान पर लगाया उतना ही दम उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में लगाया। उनकी जगह कोई और होता तो इलाज होने के बाद भी इतना रिकवर नहीं हो पाता। आज जब उन्हें मैच खेलता हुआ देखते है तो कोई नहीं कह सकता कि उन्हें कैंसर था।
इन दिनों युवराज सिंह अपनी शादी को लेकर काफी सिर्खयां बटोर रहे है। लेकिन उनकी शादी के साथ-साथ अब उनका बर्थडे भी आ गया है। जी हां छह बॉल पर छह छक्के मारने वाले इस धांसू बल्लेबाज़ का बर्थडे 12 दिसंबर को 35 साल के होने जा रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम इंडियन क्रिकेट टीम के प्रिंस युवराज सिंह के बारे में कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं…
इंडियन टीम के फेमस क्रिकेटर और आप सबके प्यारे युवी का जन्म एक पंजाबी परिवार में 12 दिंसबर 1981 को हुआ था। उनके पिता योगराज सिंह को क्रिकेट से बहुत प्यार था और वो चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। बचपन में युवराज को रोलर स्केटिंग और टेनिस का शौक था। युवराज ने इंटरनेशनल अंडर 14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती थी।
युवराज के पिता को क्रिकेट के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं था। उन्होंने उनके सारे मेडल्स फेंक दिए और कहा कि ‘तुम अपना पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर ही लगाओ।’ युवराज के पिता उन्हें रोज प्रेक्टिस कराने के लिए ले जाते थे। उनके पिता का ही योगदान है जो युवराज आज एक बेहतरीन बल्लेबाज़ के रूप में टीम इंडिया में है।
युवराज के बारे में कोई भी चीज़ किसी से छुपी नहीं है उनकी ज़िन्दगी एक खुली किताब की तरह है। उनक लव अफेयर, उनकी क्रिकेट पारी, उनकी निजी जिन्दगी के बारे में उनके फैन्स कई बातें जानते है। युवराज के नाम कई तरह के रिकॉर्ड भी है। युवराज सिंह ने टी20 मैच में 6 बॉल पर 6 छक्के मारकर सभी को चौंका दिया था।
युवराज सिंह ने अपने करियर की सबसे लंबी पारी अंडर 19 की टीम में बिहार के विरूद्ध कोवच बहार ट्राफी में खेली थी। इसमें उन्होंने 358 रन बनाए थे। फिर युवराज ने 1999 से 2000 में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्राफी में 149 रन बनाए थे। युवराज सिंह ऐसे पहले खिलाड़ी है जिन्होंने अंडर 19, 2000में, टी20 वर्ल्ड कप 2007में, और वर्ल्डकप 2011में भाग लिया था, भारत इन तीनों वर्ल्डकप में जीता था।
युवराज अपने खेल के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उनका नाम दीपिका पादुकोण और किम शर्मा के साथ जोड़ा गया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने हेजल कीच के साथ शादी कर ली है।
- - Advertisement - -