विश्व के दस अमीर देशों में भारत शामिल, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया रहे पीछे
भारत दिन ब दिन वैश्विक स्तर पर तरक्की कर रहा है। इस बार रिर्पोट में साबित हुआ है कि भारत विश्व के टॉप 10 अमीर देशों मे सातवें नंबर पर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में अमेरिका को पहला स्थान मिला है। अमेरिका की संपत्ति 48 हजार 900 बिलियन डॉलर है।
भारत इंडिविजुअल वेल्थ 5600 बिलियन डॉलर के साथ सातवें नंबर पर आने पर सफल रहा है। इसके अलावा कनाडा की संपत्ति 4,700 बिलियन डॉलर, ऑस्ट्रेलिया की 4,500 बिलियन डॉलर और इटली की 4,400 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जो क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं।
अमेरिका के बाद चीन दूसरे स्थान पर है जिसकी संपत्ति 17,400 बिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में आकलन लोगों की कुल संपत्ति से है। इसमें लोगों की संपत्ति, नगद, इक्विटी, व्यापार का ब्याज को शामिल किया गया है। भारत इन इस लिस्ट में सातवें नंबर पर इसलिए आया क्योंकि भारत की जनसंख्या काफी ज्यादा है। यही वजह है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस लिस्ट में पछाड़ दिया है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में केवल 22 मिलियन लोग रहते हैं।
|