विदेशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बने ये भारतीय
चित्र में पूनम ढिल्लन दंपत्ति के साथ पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व पीएम, मॉरिशस अनिरुद्ध जगन्नाथ
- - Advertisement - -
देश का 14वां राष्ट्रपति चुनने के लिए आज वोटिंग जारी है। 20 जुलाई को वोटों की गिनती हो जाने के बाद देश के अगले राष्ट्रपति के नाम का एलान होगा। भारत में राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा संवैधानिक पद है, लेकिन कई देशों में राष्ट्र का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है और कई देशों में राष्ट्रपति। यह तो हुई भारत के राष्ट्रपति की बात लेकिन आज हम भारत में नहीं बल्कि दूसरे देशों अर्थात विदेशों में भी राष्ट्रपति अथवा प्रधानमंत्री जैसे राष्ट्रप्रमुख पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं या संभाल चुके उन चंद खुशकिस्मत भारतीय लोगों के बारे में जानते हैं, जो देश की सीमा से बाहर इन बड़े संवैधानिक पदों की शोभा बने हैं।
अनिरुद्ध जगन्नाथ, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व पीएम, मॉरिशस
भारतीय मूल के अनिरुद्ध जगन्नाथ मॉरिशस के पीएम और राष्ट्रपति इन दोनों पदों पर रहने वाले एक बिरले सौभाग्यशाली व्यक्ति हैं। वे वर्ष 2003 से 2012 तक वहां के राष्ट्रपति थे। इससे पहले भी वो देश के पीएम भी रह चुके हैं। जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाज़ा गया था। वे 1965 में ऑल मॉरिशस हिंदू कांग्रेस के सदस्य बने। विभिन्न केंद्र सरकारों में मंत्री रह चुके जगन्नाथ विपक्ष के नेता भी चुने गए। वर्ष 1982 में वे भारी जीत के साथ पीएम चुने गए। उनकी सरकार ने देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक ढाँचे में परिवर्तन लाने के लिए कार्य आरम्भ किया लेकिन 9 माह में ही सरकार गिर गई। इसके बाद 20 अगस्त 1983 को देश में पुनः चुनाव हुआ, जिसमें जगन्नाथ ने पुनः सफलता प्राप्त की। इस बार उन्होंने देश को औद्यौगीकरण की ओर अग्रसर किया। 1987 को देश में पुनः आम चुनाव करवाये गये। इन चुनावों में भी जगन्नाथ ने भारी सफलता प्राप्त की। Click On Next Page
- - Advertisement - -