इंदौर के राजेश अग्रवाल बने लंदन के उप मेयर
मप्र के इंदौर के एक शख्स ने वो कर दिखाया है जिससे दुनिया में भारत का नाम और भी ऊंचा होगा। इंदौर के व्यावसायी राजेश अग्रवाल लंदन के उप मेयर बने है। राजेश का चुनाव होते ही इंदौर में जश्न का माहौल है। उनके रिश्तेदार आपस में मिठाई बाँट कर इस फैसले का स्वागत कर रहे है। उनके इंदौर वाले घर में रिश्तेदारों तांता लग गया है।
इंदौर से है गहरा नाता
राजेश पिछले 15 सालों से लंदन में ही हैं। वे लंदन में विदेशी मुद्रा विनिमय व अंतरण के क्षेण में कारोबार की शुरूवात की और आज वहां उनका बहुत नाम है। इंदौर के एक नामी स्कुल में उनका शिक्षण हुआ। फिर उन्होंने शहर के एक नामचीन महाविद्यालय से प्रबंधन की डिग्री हासिल की।
राजेश की माताजी एक निजी स्कूल में टीचर थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से राजेश और उनके भाइयों को पढ़ाया जिसकी वजह से आज वे इस मुकाम पर है। उनके भाई इंदौर में ही रहते है और वे एक निजी क्षेत्र की बैंक में मैनेज है। बता दें की लंदन के महापौर सादिक खान एक पाकिस्तानी है। उन्होंने ही राजेश को उप महापौर बनाने की घोषणा की। खान जब इंग्लैंड की राजधानी में महापौर पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव प्रचार में जुटे थे, तब राजेश उनके कारोबारी सलाहकार थे। इस बीच भारत में लोग राजेश द्वारा हासिल किये गए इस मुकाम से गौरान्वित महसूस कर रहे है। लोग यह भी कह रहे है की जिन्होंने हमारे देश पर इतने साल राज किया वही आज राजेश उप महापौर बने है इसलिए वे बहुत खुश है।
|