केरल पर्यटन ने शुरू की ऑनलाइन “हॉलीडे” बोली प्रतिस्पर्धा
अगर आप केरल टूरिज्म की ओर से शुरू की गई प्रतिस्पर्धा जीत लेते हैं तो आप देवों के देश के रूप में प्रसिद्ध केरल की यात्रा फ्री में कर सकते हैं। इस प्रतिस्पर्धा में सबसे कम कीमत की बोली लगाने वाला ही विजेता होगा। दरअसल, केरल पर्यटन विभाग ने लगभग बिना किसी खर्च के राज्य की यात्रा करने के लिए हॉलीडे पैकेज की पेशकेश देते हुए एकऑनलाइन बोली गेम की शुरूआत की है। यात्रा करने के लिए देश में पहली बार केरल पर्यटन के बेहद पॉपुलर फेसबुक पेज पर विजिट केरल बिड वार्स खेला जाएगा। इस बोली में राज्य के मान्यता प्राप्त टूर ऑपरेटर भी शामिल होंगे और इसमें 8,000 से लेकर 78,000 रूपए तक के पैकेज शामिल होंगे।
घरेलू यात्रियों के यात्रा के उद्देश्य से लगाई जाने वाली बोली का आयोजन विजिट केरल 2015 अभियान के एक हिस्से के रूप में किया जा रहा है। केरल के पर्यटन सचिव जी.कमलावर्धन राव ने कहा कि केरल पर्यटन दुनियाभर में काफी लोगों के बीच पॉपुलर है। उन्होंने कहा कि बोली लगाने की यह प्रक्रिया एक दूसरे के साथ संबंध बनाने का एक अनूठा तरीका है।
यह अभियान सबसे कम की अनोखी बोली के रूप में फेमस एक ऑनलाइन बोली प्रणाली पर संचालित की जाएगी। इस बोली की प्रणाली में बोली लगाने के लिए सबसे ऊपर का पैकेज वही व्यक्ति जीतेगा जिसकी बोली सबसे कम होने के साथ-साथ अनोखी भी होगी। यदि दो लोग एक ही कीमत की बोली लगाते हैं, तो उस राशि को रद्द कर दिया जाएगा। पैकेज में दो रात से लेकर दस दिनों का पैकेज शामिल है।
|