खालसा कॉलेज में हुई सेल्फी प्रतियोगिता
इन्दौर। खालसा कॉलेज में युथेन्स न्यूज द्वारा इट्स माय सिटी पर कैम्पेन आयोजित किया गया। प्रोग्राम के शुभारंभ में खालसा कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती तरंजीत कौर, प्रो. गोविन्द पाटील एवं अन्य व्यवस्थापक उपस्थित थे। कैम्पेन की शुरूआत सेल्फी प्रतियोगिता से की गई। सेल्फी प्रतियोगिता में यूथ ने उत्साह दिखाया एवं युथेन्स न्यूज के साथ सेल्फी भी ली। कुछ छात्र छात्राओं ने युथेन्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। लड़कियों की सुरक्षा के लिए हमें सबसे पहले लड़को की आदतों को बदलना होगा। हर लड़की इतनी सक्षम होनी चाहिए की वह खुद अपनी सुरक्षा कर सके। इन्दौर खाने-पीने के लिए एक अच्छा केन्द्र है, सराफा एवं खाने पीने के स्थानों पर साफ सफाई होना चाहिए।
इस प्रोग्राम में सिटी चेंजिंग के लिए भी सजेशन दिये गए। स्मार्ट अर्थात सामान्य से बेहतर, इन्दौर शहर जितना बड़ा है उतना प्रदूषण भी यहां मौजुद है। सबसे पहले हमें यहां के प्रदूषण को कम करना होगा। इन्दौर शहर में अपराध भी काफी होते है, इसलिए गुण्डागर्दी एवं अपराध पर लगाम कसना होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सुरक्षा बढ़ायी जानी चाहिए। यातायात के क्षेत्र में केमरे लगाने से कुछ नहीं होता है, वास्तव में जो नियम बने है उन्हें सभी लोगो को अपनाना चाहिए। भ्रष्टाचार के मामले में हमारे सामने कई चुनौतियां है। केन्द्र सरकार से जो धन हमारी सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए आएगा क्या उसका पूरा-पूरा एवं सही उपयोग हो पाएगा। स्मार्ट शहर के साथ-साथ स्मार्ट सोच होना चाहिए। हम सभी शहर वासियों की जिम्मेदारी है कि यदि हमारे शहर को स्मार्ट बनाना है तो हम सभी को स्मार्ट वर्क करना होगा ताकि हमारा इन्दौर शहर एक विकसित स्मार्ट सिटी में शामिल हो सकें । प्रोग्राम में 400 से 500 स्टूडेट्स उपस्थित थे। सेल्फी प्रतियोगिता के साथ फनीवॉक एवं अन्य गेंम्स भी हुए।
|