रिचर्डसन के ट्विट पर जम्पा ने उड़ाया विराट और एबी का मजाक
मुंबई। क्रिकेट जगत में शायद ही कोई ऐसा होगा जो भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नहीं जानता होगा। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्टार लेग स्पिनर एडम जाम्पा जिन्हें दूसरा शेन वॉर्न भी कहा जाता है वे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नहीं जानते हैं। उन्होंने पूछा कौन हैं ये?
उड़ाया एबी और विराट का मजाक
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के बाद कप्तान मिस्टर कूल धोनी के नेतृत्व वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ अनुबंधित जाम्पा ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली और एबी डी विलियर्स का मजाक उड़ाया। जाम्पा ने केन रिचर्ड्सन से पूछा- कौन हैं ये?
करता हूं खुद को भाग्यशाली महसूस
दरअसल केन रिचर्डसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की तारीफ में फोटो के साथ एक ट्वीट किया था। रिचर्डसन ने ट्वीट किया कि ’इन दो दिग्गज बल्लेबाजों को हर मैच में नजदीक से खेलते देखकर खुद को भाग्यशाली महसूस करता हूं। इस पर जाम्पा ने जवाब दिया, कौन हैं ये? तब रिचर्डसन ने कहा कि इशांत शर्मा से पूछो।
Fairly lucky to get to watch these 2 up close every game. #appreciated pic.twitter.com/KqSydMHlDh
— Kane Richardson (@KaneWRichardson) April 23, 2016
|