शो के दौरान इन सेलिब्रिटीज को हुआ प्यार
इंडिया में लोग जितना बॉलीवुड को पसंद करते है उतना ही टेलीविजन शोज को भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि इन डेली शोज के कपल दिन पर दिन फैमस होते जाते हैं।
ये टेलीविजन कपल्स दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे एक दूसरे के साथ बिताते हैं। इतना समय साथ बिताने के बाद ये कपल्स एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानने लगते हैं। ऐसे में प्यार होना तो स्वाभाविक है यहां हम आपकों ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारें में बताने जा रहे है जिन्हें सेट के दौरान हुआ प्यार –
1. गुरमीत चौधरी-देबीना बैनर्जी
टीवी के राम और सीता बने गुरमीत और देबीना टीवी शो रामायण में एक साथ दिखाई दिए थे। दर्शको को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आई थी। इस शो के दौरान ही दोनों का एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने 2006 में सीक्रेट मैरीज की।
2. सुशांत सिंह राजपुत-अंकिता लोखंडे
दर्शकों के पसंदीदा सीरियल पवित्र रिश्ता से फैमस हुए सुशांत और अंकिता ने इस शो से अपने प्यार के रिश्ते की शुरूआत की। इस शो के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री ली और हिट फिल्म्स भी दी। फिलहाल दोनों एक साथ लिव इन में भी रह रहे है और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।
3. नंदीश संधू-रश्मी देसाई
उतरन सीरियल के सेट पर मिले नंदीश और रश्मि की शो के दौरान नजदीकियां बढ़ी और वे रील लाइफ कपल से रीयल लाइफ कपल बन गए। दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे हालही में दोनों ’नच बलिए’ में दिखाई दिए थे।
4. राकेश वशिष्ठ-रिध्दी डोगरा
राकेश और रिध्दी की जोड़ी इंस्टेंट हीट जोड़ी की लिस्ट में नहीं हैं पर ये कपल टीवी सीरियल ’मर्यादा-लेकिन कब तक’ से फैमस हुए। दोनों ने 2011 में इंगेजमेट की अनाउंसमेंट की थी जिसके बाद दोनों शादी भी कर चुके हैं।
5. आमिर अली-संजीदा शेख
आमिर और संजीदा बेहद अच्छे दोस्त थे। इनके बीच नजदीकियां 2007 में आए रिएलिटी शो ’नच बलिए’ के दौरान और अधिक बढ़ी।
इसके बाद दोनों कई शोज में एक साथ दिखाई भी दिए और दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंधे।
6. हितेन तेजवानी – गौरी प्रधान
हितेन और गौरी पहली बार टीवी सीरियल ’कुटुंब’ में दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों
’क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे बडे़ सीरियल में साथ कास्ट किए गए। इसी शो के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों शादी के बंधन में बंधे। गौरी ने 2009 में ट्विन्स को जन्म भी दिया।
7. राम कपूर – गौतमी गाडगिल
राम और गौतमी टीवी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और अडोरेबल कपल्स में से एक हैँ। दोनों सबसे पहले टीवी सीरियल ’घर एक मंदिर’ में साथ कास्ट किए गए थे तभी से इनके बीच प्यार हुआ। दोनों के घर वाले इस रिश्तें से खुश नहीं थे। फैमिली को कन्वेंस करने के बाद दोनों ने 2003 में शादी की।
8. शर्लिन भनौट – दलजीत कौर
शर्लिन और दलजीत टीवी सीरियल ’कुलवधू’ में एक साथ दिखाई दिए थे। दोनों ने 2007 में नच बलिए में पार्टिसिपेट किया था। जिसके बाद दोनों ने 2009 में शादी भी की ।
9. विवियन डिसेना – वाहबीज दौराबजी
विवियन और वाहवीज एक साथ टीवी सीरियल ’प्यार की एक कहानी’ में कास्ट किए गए थे। शो के दौरान हुए प्यार को दोनों ने शादी में तबदील किया।
10. मानव गोहिल – श्वेता कावत्रा
टीवी सीरियल ’कहानी घर घर की’ और ’कुसुम’ में साथ काम कर चुके मानव और श्वेता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
11. इंद्रनील सेनगुप्ता – बरखा बिष्ट
’प्यार के दो नाम – एक राधा एक श्याम’ में कास्ट किए गए इंद्रनील और बरखा का ऑन स्क्रीन लव जल्दी ही ऑफ स्क्रीन वाले लव में तबदिल हो गया और दोनों ने 2008 में शादी भी की और दोनों की एक बेटी भी हैं।
|