मोदी हैं MA पास, इन नेताओं के पास है ये डिग्रियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा होती ही रहती है। अब इस बार उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हो रहे है। जी हां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मोदी की शिक्षा को लेकर जवाब मांगा गया था। आपको बता दे कि हाल ही में इसी मुद्दे को लेकर अहमदाबाद मिरर’ ने दावा किया है कि मोदी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। अखबार का दावा है कि मोदी पढ़ाई में औसत से अच्छे थे और वह पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से एमए पास हुए थे। आइये हम आपको बताते है भारत के कुछ नामी राजनेताओं के एजुकेशन के बारे में…
1.मनमोहन सिंह
भारत के 13 वें प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जिन्हे राजनीति मजबूत मानी जाती है। वे भारत के सबसे पॉवरफुल अर्थशास्त्री के नाम से जाने जाते है। इनका नाम 1.86 लाख करोड़ रुपये के कोयला घोटाले में शामिल था।
एजुकेशन
वैसे तो मनमोहन जी के पास कई डिग्रियां है लेकिन मुख्य रूप से उनके द्वारा प्राप्त डिग्रियां मास्टर्स इन आर्ट्स इकॉनामी पंजाब यूनिवर्सिटी यूनाइटेड किंगडम में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से D.Phil इसके साथ वे फर्स्ट रेंक के लिए केंम्ब्रीज यूनिवर्सिटी द्वारा समानित भी है।
2.लालकृष्ण आड़वानी
लालकृष्ण आड़वानी भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक है।
एजुकेशन
इन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से लॉ में ग्रेजुएशन किया है। इनके द्वारा सेंट प्रेट्रीक्स हाई स्कूल, कराची से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की गई और बाद में डीजी नेशनल कॉलेज, हैदराबाद, सिंध में एडमिशन लिया गया।
3.पी. चिदंम्बरम
पी. चिदंम्बरम भारत के तीन बार वित्त मंत्री रह चुके है। वे राजनेता के अलावा एक अच्छे वकील भी है।
एजुकेशन
इनके द्वारा बीएससी, बी.एल और एमबीए किया गया है। आपको बता दे कि इन्होंने हार्वर्ड युनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
4.कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में मानव संसाधन मंत्री रह चुके है। वे एक सफल नेता के रूप में जाने जाते है।
एजुकेशन
इन्हांने दिल्ली युनिवर्सिटी से आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की डिग्री भी इनके पास है।
5.सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज का नाम महिला नेताओं की लिस्ट में सबसे पहले आता है क्योंकि वे बहुत ही प्रभावशाली नेता है। ये भाजपा की खास नेताओं में से एक है।
एजुकेशन
इनके द्वारा हरियाणा से बी.ए. संस्कृत और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया गया है। वह भी पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से एल. एल .बी भी की है।
6.लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव को कौन नहीं जानता वे अपने बयानों व कार्यो के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते है। आपको बता दे कि यादव को 900 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में दोषी पाया गया था।
एजुकेशन
इनके द्वारा पटना युनिवर्सिटी से पॉलिटिकल सांइस में मास्टर्स डिग्री हासिल की गई है।
7. मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व केंन्द्र सरकार में एक बार रक्षा मन्त्री रह चुके है। वर्तमान में यह भारत की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है।
एजुकेशन
इनके द्वारा केके कॉलेज इटावा से बीए एके कॉलेज, शिकोहाबाद से बीटी और राजनीति विज्ञान में एमए आगरा विश्वविद्यालय से किया गया है।
8.राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी युवा नेताओं में से एक है। वे एक प्रभावी नेता है जो भारत की संसद के सदस्य भी हैं।
एजुकेशन
राहुल गांधी को अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा के कारणों से एक झूठे नाम के तहत फ्लोरिडा की युनिवर्सिटी से पढ़ाई करनी पडी थी। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M.Phil किया है।
|