यूपी में महात्मा गांधी का अपमान, पहनाई समाजवादी टोपी और गमझा
- - Advertisement - -
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मुरादाबाद में अपमान की घटना आई हैं। शहर के ही कुछ शरारती तत्वों ने समाजवादी पार्टी की टोपी और गले मे गमछा पहना दिया। इसके बाद गांधीजी की तस्वीरो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशलमीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होते ही मजिस्ट्रेड ने जांच के आदेश दे दिए है।
सपा ने दी सफाई
महात्मा गांधी के इस अपमान की घटना पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशन ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ऐसी घटिया हरकत नहीं कर सकते। ये उन लोगों की साजिश है जो हमारी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होने यह भी कहा कि ‘‘हम प्रशासन से यह मांग करते है कि वह इस मामले की जांच कराएं और दोषियों को सजा दिलाए।
वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने कहा है कि यह महात्मा गांधी का अपमान है। हम इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को संसद में उठायेगी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -