करीना के बेटे के नाम पर हुआ विवाद, भड़के फैन्स
- - Advertisement - -
करीना कपूर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है जिससे सैफ और उनके फैन्स काफी खुश है। सबको काफी दिनों से इंतज़ार था कि आखिर करीना के घर नन्हा मेहमान लड़का आता है या लड़की। कुछ महीनो पहले इस बात की भी ख़बर आई थी कि सैफ ने बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया है।
ये सब पुरानी बातें है नई बात तो ये है कि करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया है और इसका नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। सैफ के घर में खुशियों का माहौल है वहीं ट्विटर पर इस नाम को लेकर लोग नाखुश दिख रहे हैं। ट्विटर पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे है। जिसमें लोग अपनी खुशी और गुस्सा दोनों जाहिर कर रहे हैं।
करीना के बेटे के नाम को लेकर भड़के लोगों का कहना है कि तैमूर नाम रखना लादेन के नाम रखने जैसा है। आपको बता दें कि तैमूर एक तुर्क शासक था जो एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ था। तैमूर बचपन से ही चोरिया करता था। जब वो बड़ा हुआ तो सबसे पहले सन 1380 में इराक की राजधानी बगदाद पर हमला बोल दिया था जहां उसने हजारों लोगों के कत्ल कर खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे।
- - Advertisement - -