Forbes टॉप-100 सेलिब्रिटीज में सलमान नंबर वन,टॉप 10 से आमिर बाहर
- - Advertisement - -
मुंबई। दौलत और शोहरत के मामले में अभिनेता सलमान खान देश के नबंर वन सेलेब्रिटी बन गए हैं। जी हां फोर्ब्स मैगजीन ने साल 2016 में भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टॉप पर बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान का नाम है। फोर्ब्स के मुताबिक, 2016 में सलमान खान की इनकम 270.33 करोड़ रुपए रही। इस हिसाब से उन्होंने हर घंटे करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा की इनकम की है। इस मामले में सलमान खान ने शाहरूख खान को पीछे छोड़ दिया है। सबसे खास बात तो ये है कि साल 2016 की टॉप 10 इनकम करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में आमिर खान का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा फेमस क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल…
सलमान खान
2016 में फिल्म सुल्तान का कब्जा रहा। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में 50 साल के सलमान ने टाइटम रोल निभाकर 2016 फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में सबको पीछे छोड़ दिया।
शाहरुख से आगे निकले सलमान
सलमान और शाहरुख दोनों फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप पॉजिशन पर भिड़े रहते हैं। इस बार बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख टॉप 2 में हैं। साल 2016 की फोर्ब्स लिस्ट में शाहरुख खान ने 221.75 करोड़ रुपए कमाए। पिछले साल कमाई के मामले में शाहरुख खान नंबर वन पॉजिशन पर थे। पिछले साल शाहरुख खान ने 257 करोड़ रूपए की कमाई की थी।
विराट भी विराजमान
टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली इस बार टॉप कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज में शामिल हैं। विराट कोहली 134.44 करोड़ रूपए की कमाई के साथ तीसरे पायदान पर हैं। पिछले साल विराट 7वें पायदान पर थे।
अक्षय कुमार
फोर्ब्स की लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार 203.03 करोड़ रुपए की कमाई के साथ चौथे नंबर पर हैं। 2015 में अक्षय की कमाई 127.83 करोड़ रुपए थी और वह छठें पायदान पर थे।
एम. एस. धोनी
महेंद्र सिंंह धोनी की इनकम 2016 में 122.48 करोड़ रुपए रही जबकि पिछले साल उन्होंने 119.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2015 में धोनी चौथे पायदान पर थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें और कौन-कौन शामिल है इस लिस्ट में…
- - Advertisement - -