रचा इतिहास: इस व्यक्ति ने 25 हजार फीट से बिना पैराशूट के लगाई छलांग
रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग कैसे-कैसे काम कर डालते हैं। जिसमें जान तक जाने का खतरा रहता है। ऐसे ही एक व्यक्ति की ल्यूक आइकिन्स। वे अब तक 18 हजार से ज्यादा बार स्काई डाइविंग कर चुके हैं, लेकिन इस बार जो उन्होंने किया है, उसमें उनकी जान भी जा सकती थी। रिकॉर्ड के दीवाने 42 साल के ल्यूक ने इस बार बिना पैराशूट के 25 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है। ल्यूक को जमीन पर आने में करीब 126 सैकंड लगे । उस वक्त ल्यूक स्पीड 193 प्रति घंटा थी।
हालांकि ल्यूक आसमान से सीधे जमीन पर नहीं गिरे। बल्कि उनकी जान बचाने के लिए 100 बाय 100 का जाल बनाया गया था। इस जाल की खास बात ये थी कि इस पर गिरने के बाद ल्यूक फिर से आसमान में नहीं उछलेंगे। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं था। ल्यूक के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती थी कि वे जाल पर ही गिरे, इसलिए उनके पास जीपीएस कमयूनिकेशन डिवाइस था।
लयूक ने इस स्टंट को करने से पहले दो साल कड़ी मेहनत की थी। इस कारनामे से वे दुनिया के पहले स्काई ड्राइवर बन गए है। ल्यूक के इस कारनामे को फॉक टीवी ने लाइव किया। एक घंटे के शो में दो मिनट का लाइव स्टंट हुआ।