हेल्थ चेकअप के लिए पुरूष नहीं जाते अपने doctor के पास
पुरूष अपने फैमिली डॉकटर के पास नियमित जांच के लिए जाने की जगह आमतौर पर वहां न जाने के बहाने ढूंढते हैं और उनका सबसे बड़ा बहाना यह होता है कि वे बिजी हैं। अमेरिका में किए गए एक सर्वे में ये कहा गया है। मिडिल फलोरिडा की स्वास्थ्य सेवा ओरलैंडो हेल्थ की तरफ से हैरिस पोल ने अप्रैल 2016 में 18 साल और इससे ज्यादा उम्र के 2,042 व्यस्कों पर ये ऑनलाइन सर्वे किया।
पुरूषों के स्वास्थ्यकार्यकर्ता और फलोरिडा में स्थित कलेंरमोंट के पीयूआर किलनिक के सह निदेशक जामिन ब्रह्मभट्ट ने कहा कि पुरूष गोल्फ खेलने में या बॉल गेम देखने में हर सप्ताह 34 घंटे बिता सकते हैं या अपने दोस्तों के साथ यात्रा के लिए समय निकाल सकते हैं, लेकिन अपने हेल्थ चेकअप के लिए 90 मिनट भी खर्च नहीं कर सकते।
सर्वे के मुताबिक पुरूषों का दूसरा सबसे आम बहाना यह होता है कि उन्हें इस बात से डर लगता है कि उनके साथ कुछ गलत न हो। चिकित्सक ने कहा कि पुरूषों की जीवन प्रत्याशा महिलाओं से पांच साल कम होती है और इसका सबसे बड़ा करण यह है कि पुरूषों की तुलना में महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक होती हैं।
|