लांच हुआ नया M.S. Office 2016, क्या है खास
एम एस ऑफिस यूज करने वाले कंप्यूटर प्रेमियों के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का 2016 वर्जन लांच किया हैं। पिछले वर्जन के मुकाबलें इसमें कई सारे नए फीचर्स एड हुए हैं जो आपके काम को और ऑफिस चलाने के तरीके को आसान बनाएंगे। इस वर्जन को आप अपडेट कर सकतें है। इस वर्जन में पॉवरपाइंट, वर्ड, एक्सल, आउटलुक, एक्सेस, वननोट और पब्लिशर है। जिन्हे पहले से बेहतर बनाया गया है।
डॉक्यूमेंट शेयरिंग-ऑफिस 2016 में डॉक्यूमेंट शेयरिंग को काफी आसान बनाया गया है। इसमें शेयर बटन को टॉप पर ही दिया गया है। जिससे इन्हे शेयर करनें में मुश्किल ना हों। शेयर का ये बटन एक्सल, वर्ड, और पॉवरपाइंट में है। शेयरिंग के ऑप्शन में आप लोकेशन और परमिशन दोनो सेट कर सकतें है।
बैकअप– कभी-कभी गलती से आपसे कुछ फाइलें डिलीट हो जाती है। कभी डॉक्यूमेंट बनाते हुए एडिटिंग में कुछ डिलिट हो जाता है। तो ऑफिस 2016 आपको ये मौका देता है कि आप इन्हे फिर से रिकवर कर सकें।
रीयलटाइम शेयरिंग-ऑफिस 2016 में यदि आप कोई प्रेजेंटेशन बना रहे है या कोई डॉक्यूमेंट बना रहे है और एक ही समय में आपको अपने कई साथियों को दिखाना है तो वनड्राइव की मदद से आप इसे सभी के साथ एक ही समय मे दिखा सकतें है। और इसमें बदलाव भी कर सकतें है।
नये चार्ट-ऑफिस 2010 में और पुराने ऑफिस वर्जन में एक बात पहले जैसी थी वो है चार्ट डिजाइन। इनके चार्ट में कोई बदवाल नही किया गया था। लेकिन ऑफिस 2016 में इस बात का ध्यान रखा गया है और एक्सल में कई नए चार्ट जोडे गए है। जिनसे आपको एक नया ग्राफिक एक्पीरियंस मिलेगा।
|