युवाओं और किसानों के लिए खुला प्रदेश का बजट
भोपाल। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने आज विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया। जिसमें कई सारी चीजे सस्ती की गई है और कई सारी चीजे महंगी की गई है। इसके साथ ही होशंगाबाद में नया कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। प्रदेश में 2016-17 का बजट एक लाख 58 हजार करोड़ का है, जिसमें सरकार को 118 करोड़ का घाटा बताया गया है।
वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश की जरूरत है। बजट में अधो संरचना विकास पर ज्यादा जोर दिया गया है। राज्य पर ऋण भार लगभग आधा रहा गया है। उन्होंने फसल नुकसान का 25 फीसदी बीमा राशि तुरंत दी देने की घोषणा की।
#सस्ता
– बैटरी से चलने वाली कार और रिक्शा
– नए मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन कर में छूट
– सोया मिल्क और आर्गेनिक पेस्टिसाइड
– इंडक्शन चूल्हा, बर्तन
– हेवी लोडिंग वाहनों पर एक फीसदी वैट कम
– 38 कृषि यंत्र
#महंगा
– प्लास्टिक का सामान, गैस, गीजर
– साइकिल, स्टांप, कांच का सामान
– आर्मी कैंटीन से बिकने वाली कार
– स्कूल और स्टेशनरी का सामान
किसानो को होगा बजट से फायदा
इस बजट में काफी सारी चीजे सस्ती हुई जिनका सीधा असर खेती और किसानो पर होगा। इस बजट में 38 कृषि यंत्र सस्ते हो गए हैं। वहीं बैटरी से चलने वाली कार और रिक्शा को कर मुक्त किया गया है। इसी के साथ सोया मिल्क और आर्गेनिक पेस्टिसाइड को भी सस्ता कर दिया गया है। हेवी लोडिंग वाहनों पर एक फीसदी वैट कम किया गया है। साइकिल, स्टांप, कांच का सामान भी महंगा किया गया है। इंडक्शन चूल्हा, बर्तन सस्ते किए गए हैं। वहीं नए मल्टीप्लेक्स में मनोरंजन में छूट दी गई है। आर्मी कैंटीन से बिकने वाली कारें महंगी होंगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि मौसम की मार से दलहन की फसल प्रभावित हुई है। प्रदेश में राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण किया गया है। राज्य की 50 कृषि मंडियों को ई-सेवा से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही किसानों को निःशुल्क तकनीकी सहायता और मृदा कार्ड दिए जाएंगे। कस्टम हायरिंग सेंटर को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
#अन्नदाता को मिलेंगे ये फायदे
-दस हजार किसानों को 700 करोड़ की सहायता
-कृषि शिक्षा अनुसंधान के लिए 2448 करोड़ रूपये की राशी दी जाएगी।
-दस हजार से अधिक किसानों को 700 करोड़ की सहायता दी जाएगी।
-किसानों को बीमा राशि का भी भुगतान किया जाएगा।
-किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे दिए जाएंगे।
-वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्याज उत्पादन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
-रबी की फसलों को भी बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
-मंडियों को कम्प्यूटराइज्ड किया जाएगा। -पशुपालकों को कर्ज देने की प्रक्रिया आसान बनाई जाएगी।
#विकास को मिलेगी ये सौगात
-वित्तमंत्री ने बजट में प्रदेश के विकास का भी ध्यान रख हैं।
-वित्तमंत्री ने कहा कि निवेश संबंधी प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन व्यवस्था होगी।
-उद्योगों के विकास के लिए निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। औद्योगिक विकास के लिए हर संभव मदद देंगे।
-सिंहस्थ के दौरान पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी 51 जिलों में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना लागू की जाएगी।
-खरगोन में फूड पार्क विकसित किया जा रहा है।
-241 लघु सिंचाई योजनाएं प्रगति पर है। रक्षा क्षेत्र में प्रदेश में निवेश की विशेष व्यवस्था की गई है।
-शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश में 2448 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-40 हाईस्कूलों का उन्नयन
-प्रदेश में 40 हाईस्कूलों के उन्नयन की घोषणा की गई है।
-प्रदेश में 5 हजार किमी से अधिक की लंबी सड़कें बनेंगी।
-बजट में पांच नवीन आदर्शन विद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।
-वित्तमंत्री ने 20 नए कन्या शिक्षा परिसर खोले जाने की भी घोषणा की।
-प्रदेश सरकार ने अंतरजातीय विवाह की प्रोत्साहन राशि दो लाख रुपए करने की घोषणा की है।
-मेट्रो के लिए 800 करोड़ रुपए
-बजट में झाबुआ और शहडोल में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की। -वित्तमंत्री ने बजट भाषण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में आईटी पार्क खोलने की घोषणा भी की।
-उच्च शिक्षा के लिए 600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी करने की घोषणा की गई।
|