प्रियंका के बाद सामने आया SRK का हमशक्ल, पम्मी आंटी के नाम से फेमस
पिछले हफ्ते इंटरनेट पर प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की फोटोज तेजी से वायरल हुए थे सब हैरान थे कि ये बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखती है। इनका नाम नवप्रीत बंगा है ये केनेडियन बेस्ड व्लॉगर है। इन्होने प्रियंका के लुक को फॉलो करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो बाद में काफी वायरल हो गई और वे चर्चा में आ गई। प्रियंका की हमशक्ल के बाद अब शाहरूख के हमशक्ल ने इंटरनेट की दुनिया में खलबली मचा दी है। शाहरूख के इस हमशक्ल का नाम सुमेर एस पसरीचा है। और इंटरनेट की दुनिया में ये पम्मी आंटी के नाम से मशहूर है। इन दिनों इनकी फोंटो काफी वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख के हमशक्ल सुमेर एस पसरीचा की शक्ल काफी हद तक उनसे मिलती है।
हूबहू शाहरूख है सुमेर
पहली नजर में शाहरूख और सुमेर में फर्क करना काफी मुश्किल है। इन्हे गौर से देखने मे लगता है कि कौन असली हैं। सुमेर टीवी होस्ट, सिंगर और फैशन फोटोग्राफर है। इनकी शक्ल हूबहू शाहरूख से मिलती है। सोशल प्लेटफार्म पर लोग इन्हे सुमेर नहीं बल्कि पम्मी आंटी के नाम से जानते है। ये यूट्यूब पर पम्मी आंटी के नाम से फनी वीडियों बनाकर डालते है।
Pummy Aunty Video:-